बागेश्वर में आवास दिवस पर कार्यक्रम में चेक और पौधों के साथ लाभार्थी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करने वाले 19 लाभार्थियों को 5-5 हजार रुपये के चेक दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास का काम पूरा करने वाले लाभार्थियों को बर्तन और साजोसामान के लिए 5-5 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की थी। वहां पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, डीआरडीए की परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि थीं।