फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिना पर्चे दवा बेची तो केमिस्टों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में आम जनमानस के स्वास्थ्य और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत सख्ती बढ़ा दी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और औषधि निरीक्षक ने केमिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि दवाओं के वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में औषधि निरीक्षक रानी ने केमिस्टों को केवल लाइसेंस प्राप्त डीलर्स से ही दवाओं की खरीद करने, एक्सपायर्ड दवाओं के प्रबंधन के लिए गाइडलाइन का पालन करने , दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दुकानों में तापमान-नियंत्रित करने के निर्देश दिए। नगर के विभिन्न औषधि केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान एक निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर की जांच की गई। टीम ने गुणवत्ता की जांच के लिए मौके से चार अलग-अलग दवाओं के नमूने एकत्र किए, जिन्हें परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें