फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कहने के लिए सीएचसी कपकोट, धरातल पर रेफरल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदहाल है। धरातल पर सुविधाओं के नाम पर शून्य साबित हो रहा यह अस्पताल अब रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी झेल रहे इस अस्पताल की व्यवस्थाएं अब पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं जिसका खामियाजा गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है।
अस्पताल में तैनात डॉ. प्रतीक शर्मा की चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगने के बाद से यहां मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ऐसे में अब बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाष को सामान्य मरीजों की ओपीडी भी संभालनी पड़ रही है जिससे बच्चों के इलाज के साथ सामान्य चिकित्सा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक का कक्ष खाली रहने से महिला मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में डॉक्टरों के अभाव के कारण मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है जिससे उन पर आर्थिक, मानसिक बोझ पड़ रहा है।
एक महीने से बंद हैं अल्ट्रासाउंड
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड इस पूरे महीने ठप रहे हैं। सोनोलॉजिस्ट डॉ. आनंद बसवाल के छुट्टी पर होने से क्षेत्रवासी जिला अस्पताल जाने के लिए मजबूर हैं। कपकोट अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 अल्ट्रासाउंड होते थे जिसका सबसे ज्यादा खमियाजा गर्भवतियों को भुगतना पड़ रहा है और अब वह मजबूरी में 70 से 80 किलोमीटर दूर खस्ताहाल सड़कों पर सफर करने को विवश हैं।

जिला अस्पताल में भी आज से अल्ट्रासाउंड ठप, बढ़ी मुसीबतें
बागेश्वर। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी अब चरमराने वाली हैं। अस्पताल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से बृहस्पतिवार से यहां अल्ट्रासाउंड की सेवाएं ठप रहेंगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड की सेवा देने वाले सोनोलॉजिस्ट अब बृहस्पतिवार को बैजनाथ में अपनी सेवाएं देंगे। ऐसे में पूरे जिले के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और उन्हें निजी केंद्रों या अन्य जिलों का रुख करना होगा।
विज्ञापन

कोट
- चारधाम यात्रा ड्यूटी और चिकित्सकों के अनिवार्य अवकाश पर होने के कारण कपकोट और जिला अस्पताल में कुछ परेशानियां आई हैं। वैकल्पिक तौर पर बैजनाथ में स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों के लौटते ही अल्ट्रासाउंड सहित सभी ओपीडी व्यवस्थाओं को सुचारू कर दिया जाएगा। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें