फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ब्लॉक प्रमुख ने संभाला चार्ज

Mon, 05 Nov 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में कार्यभार ग्रहण करतीं प्रमुख गोपा धपोला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बागेश्वर ब्लॉक के नए प्रमुख गोपा धपोला ने चार्ज संभाल लिया है। निर्वाचन आयोग के अग्रिम आदेशों तक धपोला बतौर प्रमुख वित्तीय अधिकार समेत सभी जिम्मेदारियां निभाएंगी। अगले चुनाव तक तकरीबन नौ माह उनके पद पर बने रहने के आसार हैं।  
विज्ञापन


सोमवार को नव नियुक्त ब्लॉक प्रमुख गोपा धपोला ने प्रशासनिक अधिकारी मनोज कपकोटी से चार्ज लिया। इससे पहले बतौर ब्लॉक कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों से उनका स्वागत किया। इस दौरान वीरेंद्र नगरकोटी, दीपक कांडपाल, यशपाल टाकुली, सुनीता टम्टा, दुर्गा सिंह, जमन सिंह, मोहन कोरंगा, ललित धपोला, हेमंत सिंह आदि थे। बता दें कि परिसीमन के बाद विकास खंड क्षेत्रों के निकाय में विलय के चलते ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल की सदस्यता खत्म हो गई थी। इसके बाद खेतवाल ने पद से त्यागपत्र दे दिया। उनके स्थान पर ज्येष्ठ प्रमुख गोपा धपोला को नियुक्त किया गया। धपोला इस वक्त मुस्योली सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। अगले चुनाव तक तकरीबन नौ माह उनके पद पर बने रहने के आसार हैं। वह बतौर ब्लॉक प्रमुख प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों का प्रयोग करेंगी। 

कनिष्ठ प्रमुख का जाना भी तय 
बागेश्वर। कनिष्ठ प्रमुख सुुनीता टम्टा का ब्लॉक से जाना भी तय हो गया है। परिसीमन के बाद उनका निर्वाचन क्षेत्र निकाय में विलय होकर लगभग समाप्त हो गया था। इसके बाद उनकी सदस्यता और पद पर तलवार लटकी थी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में शासन से राय मांगी थी। इसके बाद शासन ने निर्वाचन क्षेत्र समाप्त होने के आधार पर सदस्यता रद्द कर दी। सदस्यता खत्म होते ही उनके पास कनिष्ठ प्रमुख का पद स्वत: खत्म हो गया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें