फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति पास बागेश्वर पहुंच गए34 लोगों को किया संस्थागत क्वारंटीन

विज्ञापन
बागेश्वर में संस्थागत क्वारंटीन के लिए होटल में जाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। बुधवार को बगैर अनुमति और पास के बागेश्वर पहुंचना 34 लोगों को भारी पड़ा है। प्रशासन ने इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद बागेश्वर के निजी होटल में 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को देहरादून से 34 यात्री रोडवेज की बस से बागेश्वर पहुंचे। रात में इन सभी लोगों को जिला मुख्यालय के बिलौना में बने प्रवासी सेंटर में ठहराया गया। बुधवार सुबह इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन लोगों के पास न तो कोई अनुमति पत्र था और न ही जरूरी दस्तावेज। मात्र एक कागज पर इनके नाम लिखे थे, जिसे रास्ते में कई जिलों की सीमाओं पर दिखाते हुए यह लोग मंगलवार की रात को बागेश्वर पहुंच गए। बगैर अनुमति पत्र के इन लोगों को बागेश्वर तक कैसे आने दिया गया। इस पर सवाल उठ रहे हैं। इन सभी को स्थानीय होटल में बने क्वारंटीन सेंटर में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। 34 यात्रियों में आठ बच्चे और आठ महिलाएं हैं। सभी यात्रियों के ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं। उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने कहा है कि बगैर अनुमति के आना घोर लापरवाही है। इस मामले के पुलिस जांच कर रही है। संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें