फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के सर्वे में आबादी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

Sun, 10 Jul 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बसकूना ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लोनिवि पर असों-बसकूना सड़क के सर्वेक्षण में आबादी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप मढ़ा है। उन्होंने कहा कि सड़क की सर्वे जिस क्षेत्र से कराई जा रही है। वहां सिर्फ 10 लोगों के ही घर हैं, जबकि खड़िया खदान क्षेत्र से कराई गई सर्वेक्षण में तो एक भी घर नहीं है।
विज्ञापन


वहां से सड़क बनने से उपजाऊ भूमि प्रभावित होगी जबकि दो मोटर पुलों का निर्माण कराना पड़ेगा। इस तरह के निर्माण से सरकारी धन का ही दुरूपयोग होगा। उन्होंने डीएम से जनहित में सर्वेक्षण में शीघ्र सुधार किया जाए। ताकि इससे अधिक से अधिक लोगों को फायदा हो और उपजाऊ भूमि कम प्रभावित हो।

उन्होंने डीएम से मामले में लोनिवि को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कमल सिंह, दीपक पाठक, रणजीत सिंह, रीता देवी, दीपक पाठक, गीता देवी, सूरज सिंह, विशन राम, हरीश चंद्र, मोहनी देवी, मोहन सिंह, चतुर सिंह आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें