फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के पाइप और उपकरण बदलने के नाम पर ठग रहे रुपए

Fri, 03 Mar 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 रसोई गैस के पाइप और उपकरण बदलने के नाम पर रुपए ठग रहे कुछ लोगों ने दुग नाकुरी में डेरा डाला है। ठगी में शामिल लोग उपभोक्ताओं से चार से सात सौ रुपए तक वसूल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से ठगी से शामिल तत्वों को दबोचकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

जनकारी के अनुसार दुग नाकुरी तहसील के उडियार, रीमा, पपोली समेत कुछ अन्य गांवों में रसोई गैस के पाइप और अन्य उपकरणों को बदलने के नाम पर अनेक युवक युवतियां घर घर घूम रहे हैं। वह उपभोक्ताओं से चार से सात सौ रुपए तक ऐंठ रहे हैं। उडियार गांव के हेमंत खाती ने बताया कि दिल्ली से आए एक युवक ने उनके घर आकर रसोई गैस के चूल्हे को देखा। पाइप बदलने के लिए उसकी पत्नी से पाइप के चार सौ रुपए लिए। रीमा के शिवराज ने बताया कि गांव में घूम रही कुछ युवतियां रसोई गैस के पाइप और अन्य उपकरण बदलने के नाम पर लोगों से चार से सात सौ रुपया मांग रही हैं। उपकरण नहीं बदलने पर रसोई गैस एजेंसी की कोई जिम्मेदारी नहीं होने की बात कहकर डरा भी रही हैं। उनके झांसे मे अब तक कई लोग आ चुुके हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से अपरिचित किस्म के इन तत्वों की शीघ्र धरपकड़ करने को कहा है। इधर, रसोई गैस एजेंसी के स्थानीय प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि उनके क्षेत्र से जुड़े गांवों में विभागीय स्तर पर रसोई गैस कनेक्शनों की विधिवत जांच हो चुकी है। उपभोक्ताओं से जांच के 75 रुपये लिए गए इसकी रसीद भी उपभोक्ताओं को दी गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कनेक्शनों की जांच के नाम पर किसी को भी रुपए न देने को कहा है। कनेक्शनों की जांच केवल कपकोट एजेंसी के कार्य क्षेत्र में चल रहा है। वहां भी उपभोक्ताओं से जांच शुल्क 75 रुपए लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर अधिक रुपए ले रहे लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें