फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम चक्र बदलना, खतरे की घंटी

विज्ञापन
केरल से बागेश्वर पहुंचे बाइक सवार क्रिस्टी रोडर गॉज। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। केरल के कुच्छी गांव निवासी 42 साल के क्रिस्टी रोडर गॉज मंगलवार को बागेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनका माउंटेनियरों ने स्वागत किया। वे पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि धरती का मौसम चक्र का बिगड़ना मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन

क्रिस्टी रोडर गॉज ने बताया कि वे 22 सितंबर से बाइक यात्रा पर हैं। हरी-भरी धरती के मिशन पर निकले क्रिस्टी तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल होकर उत्तराखंड पहुंचे हैं। कोच्चि से नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, यूरोप तक यात्रा करना उनका उनका लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों की औसतन आयु घट रही है। यह पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम परिवर्तन हो रहा है। केरल में इस साल पूरे आठ माह तक बारिश रही लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश न होने के कारण लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार की रात चौकोड़ी पहुंचेंगे और वहां से आगे की यात्रा तय करेंगे।
विज्ञापन

---
हमें यह जीवन मिला है और यदि इसे सुरक्षित रखना है तो बढ़ रहे प्रदूषण को कम करना होगा। इसके लिए लोगों को अभी से संघर्ष करना होगा। नदी और जंगल सिमट रहे हैं। धरती का मौसम चक्र बिगड़ गया है। यह मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है। लोगों को जागरूक कर यात्रा कर रहा हूं। - क्रिस्टी रोडर गॉज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें