फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडिका मंदिर की पहाड़ी धधकी

विज्ञापन
बागेश्वर नगर में आग से धधकी चंडिका मंदिर की पहाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में इस साल फायर सीजन में आग लगने की पहली घटना चंडिका मंदिर की पहाड़ी पर हुई। एक ओर जहां वन विभाग गर्मियों के सीजन में वनों को आग से बचाने की कवायद में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय में चंडिका मंदिर की पहाड़ी धधक रही है। आवासीय घरों के पास आग लगने से लोगों में वन विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम अचानक चंडिका मंदिर की पहाड़ी धधक उठी। हवा चलने से आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग चंडिका और वेणीमाधव वार्ड के घरों की ओर बढ़ने लगी। कुछ ही समय में आग से पूरी पहाड़ी जल गई। फायर सीजन की शुरूआत में ही इस तरह की आग लगने से वन विभाग की तैयारियों पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। डीएफओ बीएस शाही ने कहा कि विभागीय टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें