फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वन आरक्षी संघ के चंदन बने अध्यक्ष, हेमंत मंत्री

Sun, 14 Sep 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वन आरक्षी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चंदन राम को संघ का अध्यक्ष और हेमंत बिष्ट को मंत्री चुना गया। कार्यक्रम में वन आरक्षियों ने अपनी समस्याओं पर मंथन किया।
विज्ञापन

रविवार को वन विभाग के चितंन-मंथन सभागार में आयोजित अधिवेशन में चुनाव अधिकारी प्रयाग दत्त चौबे की अध्यक्षता में बन आरक्षी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अमित टम्टा को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र लस्पाल को संरक्षक, चंदन कुमार को उपाध्यक्ष, सोनी देवी को महिला उपाध्यक्ष, योगेश कोरंगा को प्रचार मंत्री, इंद्र सिंह भंडारी को संगठन मंत्री, कमल सिंह रावत को बागेश्वर रेंज, राजेश कुमार को कपकोट रेंज, मनोज गढि़या को ग्लेशियर रेंज, अशेक गोस्वामी को धरमघर रेंज, रवि कुमार को बैजनाथ रेंज और चंदन कुमार को गढ़खेत रेंज के मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव संपन्न कराने में श्याम सिंह चम्याल और आनंद सिंह रावत का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें