बागेश्वर पीजी कॉलेज के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत
शुक्रवार को खेले गए मैच में चैंपियन क्लब ने मां बाराही एकादश को हराया।
इस मैच में मां बाराही एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में छह विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में चैंपियन क्लब ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले मैच शुभारंभ कपकोट के ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा ने किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल, सेमीफाइनल मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस मौके पर गोविंद भाकुनी, अंकित कुमार स्कोरर, बृजेश, मनोज खेतवाल, संजीव खेतवाल, गणेश धपोला, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, कासिम, विनोद हरड़िया आदि मौजूद थे। ब्यूरो