सुराग मोपाटा चमोली मोटर मार्ग की सरकारी स्वीकृति मिल गई है। इस पर लाहुरघाटी विकास मंच की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो गयी है।
सड़क की स्वीकृति मिलने पर घाटी में खुशी का माहौल है। लाहुरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष ईश्वर परिहार ने बताया कि लाहुरघाटी से चमोली जिला नजदीक है।
घाटी के गांवों को सड़क से चमोली को जोड़ने के बारे में कई बार क्षेत्र के लोगों ने शासन को लिखा। लाहुरघाटी विकास मंच की मांग पर सीएम हरीश रावत ने सुराग मोपाटा चमोली सड़क की स्वीकृति दे दी है।
सुराग गांव की प्रधान मोतिमा देवी, नैकाना खुमटिया की प्रधान प्रेमा परिहार, जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह ने सीएम रावत, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया है।