गरुड़(बागेश्वर)। नगर पंचायत ने मीट बाजार का कूड़ा खुले में फेंकने वाले एक व्यापारी का चालान किया है। नगर पंचायत को अस्पताल चौराहे के समीप मीट बाजार के अवशेष फेंकने की शिकायत मिलने पर पर्यावरण पर्यवेक्षक कविता पांडे ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान मीट व्यापारी हम्मू खान को खुले में अपनी दुकान से मांस के अवशेष का कूड़ा डालते पाया गया। व्यापारी का 400 रुपये का चालान किया गया। नगर पंचायत ने लोगों से कूड़े को खुले में नहीं डालने की अपील की है। संवाद