फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन न कराने पर 9 मकान मालिकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराने पर नौ मकान मालिकों का चालान किया है। इनमें से आठ लोगों का 10-10 हजार और एक मकान मालिक का पांच हजार का चालान किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि एसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन की जांच की जा रही है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान सामने आया कि सुरेंद्र सिंह खेतवाल पुत्र खुशाल सिंह निवासी तुनेरा, बड़ेत, कविता जोशी पुत्र मोहन चंद्र जोशी निवासी बागनाथ वार्ड, विपिन चंद्र भट्ट पुत्र लीलाधर भट्ट निवासी बड़ेत, अनिल साह पुत्र गिरधारी लाल साह निवासी दुगबाजार, शेर सिंह खेतवाल पुत्र हयात सिंह खेतवाल निवासी कठायतबाड़ा, मकसूद हुसैन पुत्र महमूद हुसैन निवासी नुमाइशखेत, जगदीश चंद्र पांडे पुत्र देवीदत्त पांडे निवासी ग्राम बड़ेत, गोविंद लाल चौधरी पुत्र मनोहर लाल चौधरी निवासी तुनेरा ने अपने मकान में रह रहे किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इनका उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 52 (3)/ 83 में 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। बृहस्पतिवार को मकान मालिक हरीश पांडे पुत्र स्वर्गीय केशव दत्त पांडे निवासी तहसील रोड तुनेरा का पांच हजार रुपये का चालान किया गया था। चालानी रिपोर्ट सक्षम न्यायालय में प्रेषित की गई है।
शांतिभंग में चार लोग गिरफ्तार
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर शुक्रवार को चार लोगों को सीआरपीसी की धारा 151 में गिरफ्तार किया। बताया गया है कि पंकज सिंह खेतवाल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भाटनीकोट, सावित्री देवी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी भाटनीकोट, महेश सिंह खेतवाल पुत्र नंदन सिंह निवासी भाटनीकोट, हेमा देवी पत्नी महेश सिंह खेतवाल निवासी भाटनीकोट को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें