फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों के उल्लंघन पर 4181 का चालान, 6,20600 का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी अमित श्रीवास्तव के निर्देशन में कोविड नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने पर अप्रैल में पुलिस कर्मियों ने 4181 लोगों का चालान कर 6.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

वहीं आम लोगों को कोरोना संक्रमण से जागरूक कर 9157 फेस मास्क बांटे गए हैं। लोगों को दवाईयां और आठ लोगों को राशन बांटा गया है।
एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क भी बांटे जा रहे हैं। भीड़ के बीच और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने पर 1807 लोगों का चालान कर 3.65 लाख रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

वहीं सुरक्षित दूरी का पालन न करने पर 2374 लोगों का चालान कर 2.55 लाख रुपये का जुर्माना लिया गया। एसपी ने कहा कि कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नियम तोड़ने पर 603 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
अल्मोड़ा। कई नियम तोड़ने पर पुलिस ने चार दिनों के भीतर कुल 603 लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल से दो मई तक जिलेभर में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
चार दिनों में ही पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षित दूरी नियमों का उल्लंघन करने पर 479 और बिना मास्क के बाजारों में घूमने पर 124 समेत कुल 603 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर 1.63 लाख रुपये का संयोजन शुल्क जमा करवाया।
सीओ ने ग्रामीणों को दी कोविड गाइलाइन की जानकारी
बागेश्वर। सीओ शिवराज सिंह राणा ने गरुड़ के दूरस्थ गांव हड़ाप और सिमगढ़ी जाकर ग्रामीणों को कोविड गाइडलाइन की जानकारी दी। उन्हें कोरोना से बचाव के लिए शासन के निर्देशों पर अमल करने और बाहर से आए लोगों से अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन के नियमों का पालन करने की अपील की।
सीओ राणा ने ग्रामीणों को कोरोना की दूसरी लहर को लेकर सजग रहने को कहा। लगातार मास्क का प्रयोग, सुरक्षित दूरी का पालन, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और बाहर से आने वालों को एकांतवास में रहने के लिए प्रेरित करने को कहा।
उन्होंने बुखार, जुकाम होने पर घबराने की बजाय नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच कराने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को मास्क बांटे। साइबर अपराध, महिला हिंसा, नशे के दुष्प्रभाव आदि के बारे में भी बताया।
रेडक्रॉस ने भी किया जागरूक
बागेश्वर। एसडीएम जयवर्धन शर्मा के निर्देशन में रेडक्रॉस की टीम ने ग्वाड़ पजेड़ा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को घरों में बने रहने और कोरोना से बचाव करने की अपील की। घर-घर जाकर लोगों को सोसायटी की ओर से मास्क भी बांटे गए। इस दौरान शंकर लाल टम्टा, उमेश जोशी, प्रमोद जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें