फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के भवन निर्माण को केंद्रीय वन मंत्रालय की हरी झंडी 

Mon, 25 Sep 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल के भवन में चल रहा गरुड़ महाविद्यालय।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज गरुड़ के भवन निर्माण के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार ने क्लीन चिट दे दी है। अब जल्द ही डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण की उम्मीद है।
विज्ञापन


 विधायक चंदन दास ने बताया कि डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण की लंबे समय से मांग उठ रही थी। कॉलेज के पास अपना भवन नहीं होने से यह कॉलेज 2006 से गागरीगोल में एक प्राथमिक विद्यालय के भवन में चल रहा है।

कॉलेज के प्राचार्य पीसी पांडे ने बताया कि कॉलेज को शासन ने 0.90 हेक्टेयर जमीन शासन ने गागरीगोल में प्रयाग भीड़ा में उपलब्ध कराई है। वहीं, कॉलेज के भवन निर्माण के लिए धन पूर्व में ही अवमुक्त हो चुका था।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक दास का आभार जताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें