फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टीफर्स्ट में जश्न हो पर हंगामा नहीं

विज्ञापन
बागेश्वर में पर्यटन कारोबारियों के साथ थर्टीफर्स्ट की तैयारी बैठक करते पुलिस, प्रशासन के अधिकार - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर को थर्टीफर्स्ट मनाया जाएगा। इसके लिए कौसानी समेत पिंडर घाटी में भी पर्यटन पहुंचने लगे हैं। इन पर्यटकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को विकास भवन में सीडीओ केएन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि जश्न के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर बताया गया कि नववर्ष पर पर्यटकों को अधिकतम सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को पर्यटन स्थलों पर गश्त और चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अस्थायी पार्टियों के लिए आयोजकों को मानकों की जानकारी देकर उनका पालन करने को कहा गया। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ महेश जोशी, कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी, चर्चित फोटोग्राफर थ्रीश कपूर, होटल कारोबारी मयंक खेतवाल, विक्रम सिंह, आशीष साह , जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, कोतवाल मदनलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें