फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया 

Fri, 01 Dec 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में मिठाई वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता का जश्न बागेश्वर में भी मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने खुशी में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासवादी सोच का परिणाम है। कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है।

इसी तरह उत्तराखंड में होने वाले आगामी निकाय चुनावों में भी भाजपा को सफलता मिलेगी। इस दौरान आनंद मेहता, जिला मंत्री राजेंद्र परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, सुरेश सोनियाल, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र परिहार, शंकर टंगड़िया, नरेंद्र बिष्ट, गंगा सिंह, गौरव दास, राजकुमार मेहता, सुरेश कालाकोटी, चंदन दाना, सुंदर दानू, इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें