सोमवार को मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत जिले से 54 बुजुर्ग बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी ने तीर्थयात्रियों की दो बसों को को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में 31 पुरुष और 23 महिला यात्री शामिल हैं। सीडीओ ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
तहसील प्रांगण में सीडीओ जोशी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित यह यात्रा निशुल्क है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन अधिकारी राजेंद्र सिंह ऐरी ने यात्रा के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में बताया। रास्ते में किसी प्रकार की भी असुविधा हो तो इसके लिए केएवीएन चौकोड़ी के प्रतिनिधि और यात्रा के लिए नियुक्त गाइड हेमंत कुमार से संपर्क करें। वहां तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, केएमवीएन के प्रतिनिधि मौजूद थे।