फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नदियों में कूड़ा डालने वालों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Wed, 10 Jan 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ नगर पंचायत ने विभिन्न स्थानों पर लगाए 36 सीसीटीवी
विज्ञापन

गरुड़ ( बागेश्वर)। क्षेत्र की नदियों में कूड़ा डालने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए नगर पंचायत ने विभिन्न स्थानों पर 36 सीसी कैमरे लगाए हैं। सीसीटीवी में अगर कोई नदी में कूड़ा डालते हुए दिखाई देता है तो उसके खिलाफ नगर पंचायत की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ आरके जोशी ने कहा कि नदियों को साफ और स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है लेकिन बार- बार अपील करने के बाद भी लोग नदियों में कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। गरुड़ गंगा और गोमती नदी में कूड़ा डालते हुए सीसीटीवी में कोई दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैजनाथ वार्ड के वाशिंदों से बैजनाथ बैराज में कूड़ा न डालने को कहा है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के लोगों से अपने घर का कूड़ा नगर पंचायत के मोबाइल वाहन में डालने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत नगर क्षेत्र के हर मुहल्ले के संपर्क मार्गों की बारी- बारी से साफ- सफाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर क्षेत्र में सड़क के किनारे बिजली के पोल पर लाइटें लगाई गई है जिन वार्डों में लाइटें नहीं लगी पाई हैं, वहां शीघ्र लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें