फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों के सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं:सीएम

विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में वीसी में मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया तथा अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोविड अस्पतालों के सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में विशेष सतर्कता बरतने और सभी लोगों के सैंपल लेने को कहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की रोकथाम और इसके उपचार के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे निपटने के लिए अधिकारी गंभीरता पूर्वक कार्य करें। अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाए। गंभीर रूप से बीमार लोगों की देखरेख सीनियर डॉक्टर करें। जिले में नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब तकनीशियन की कमी होने पर इनकी तैनाती की जाए। कहा कि डीएम जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखें। बाहर से आने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से डाटा तैयार होना चाहिए। डीएम विनीत कुमार ने अवगत कराया कि जिले में 5581 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 4312 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि सभी डीएम कोविड से निपटने के लिए पूरी व्यवस्थाएं रखें। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि कोविड अस्पतालों में सभी आवश्यक सेवाओं की पूर्ति समय-समय पर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि आने वाले प्रवासियों की डाटा फीडिंग सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस अल्मोड़ा में सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें