फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु की मौत की जांच को पहुंची सीबीसीआईडी

Wed, 28 Nov 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा पहुंची सीबीसीआईडी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देहरादून से पहुंची सीबीसीआईडी की टीम ने करीब एक साल पहले हुई हिमांशु धर्मशक्तू की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में छानबीन की। सीबीसीआईडी के डीएसपी बीएस चौहान और इंस्पेक्टर पवन स्वरूप के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर भी जांच की।   
विज्ञापन


बता दें कि 24 नवंबर 2017 को अपने कुछ दोस्तों के साथ महतगांव में एक बारात में गए खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की संदिग्ध हालतों में मौत हो गई थी। उसका शव कुछ दिनों बाद महतगांव से कुछ दूर कोसी नदी के किनारे मिला था। इसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने इस मामले की जांच की। हिमांशु के साथियों को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए दिल्ली भी ले जाया गया था। पुलिस ने जांच में युवकों को दोषी नहीं पाया और हिमांशु की मौत का कारण दुर्घटना बताया था। हालांकि एसएसपी पी रेणुकादेवी ने हिमांशु के परिजनों की मांग पर घटना की सीबीआई जांच की संस्तुति भी कर दी थी। बाद में इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई।  

इधर मंगलवार को देहरादून से सीबीसीआईडी के डीएसपी बीएस चौहान और हल्द्वानी से इंस्पेक्टर पवन स्वरूप टीम के साथ अल्मोड़ा पहुंचे और उन्होंने हिमांशु के पिता बीएस धर्मशक्तू के अलावा महतगांव में सागर मेहता सहित कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की। टीम ने घटना स्थल पर जाकर भी मुआयना करके जांच की। बताया गया है कि टीम बाद में हिमांशु के दोस्तों और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से भी पूछताछ करेगी। देर शाम यह टीम वापस लौट गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें