फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस सिस्टम को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश

Sun, 11 Dec 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी ने कैशलेस प्रणाली को लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंकर्स सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को कैशलेस सिस्टम को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बैंकर्स से व्यापारियों की आवश्यकता के अनुसार स्वाइप मशीन की मांग के लिए पत्र जारी करने को कहा है।
विज्ञापन



जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बैंकर्स और अधिकारियों की बैठक में कहा कि कैशलेस सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए इसे अभियान के रूप में चलाना होगा। उन्होंने बैंकर्स से इस कार्य के लिए बैंक मित्र और बैंक विजिटरों को शामिल कर लोगों को कैशलेस सिस्टम के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को बैंक मित्रों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कॉमन सर्विस सेंटरों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले मेें 29 कॉमन सर्विस सेंटर सक्रिय हैं।

उन्होंने सभी बैंकर्स से व्यापारियों की आवश्यकता के अनुसार स्वाइप मशीन की मांग के लिए पत्र जारी करने को कहा। डीएम ने सभी बैंकर्स और अधिकारियों से कैशलेस की जानकारी देने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण देने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी एसएसएस पांगती, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या सहित सभी बैंकर्स व विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें