फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी कक्षाओं का संचालन करने पर प्रबंधक पर केस

विज्ञापन
बागेश्वर के गरुड़ के दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में एसडीएम को इस तरह बैठे मिले छोटे बच्चे। सं? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
गरुड़/बागेश्वर। नियमों का उल्लंघन कर नर्सरी से कक्षा तीन तक की कक्षाओं का संचालन करना निजी स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य को भारी पड़ गया। सूचना पर स्कूल पहुंचे एसडीएम ने बीईओ को दोनों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना के चलते पिछले वर्ष मार्च से स्कूल बंद हैं। अभी केवल कक्षा छह से कक्षाओं का संचालन करने की अनुमति दी गई है। प्राथमिक स्तर पर स्कूल खोलने के लिए सरकार की गाइडलाइन अभी जारी नहीं हुई है। इसके बावजूद गागरीगोल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा तीन तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा और बीईओ उमेद सिंह रावत ने संयुक्त रूप से स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में कोविड-19 की गाइडलाइन को ताख पर रखकर छोटे बच्चे झुंड बनाकर कक्षा में बैठे मिले। बच्चों के पास मास्क तक नहीं थे। नियमों का उल्लंघन करने पर एसडीएम ने बीईओ को स्कूल के प्रबंधक विनोद कांडपाल और प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह भंडारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि कोरोना काल में इस तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र भंडारी और प्रबंधक विनोद कांडपाल के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि शुल्क वसूली के लिए दबाव बनाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल प्रबंधक के मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

नियमों को ताख पर रखकर चल रही थीं कक्षाएं
बागेश्वर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में नियमों को ताख पर रखकर कक्षाओं का संचालन हो रहा था। बच्चे एक साथ बिना मास्क के झुंड में बैठे थे। स्कूल में निरीक्षण के दौरान नर्सरी में 21, यूकेजी में 25, एलकेजी में 27, कक्षा एक में 32, कक्षा दो में 31 और कक्षा तीन में 32 बच्चे पाए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें