बागेश्वर। मोबाइल फोन के लालच में तीन नाबालिगों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने चुराया सामान बरामद कर मामले का खुलासा किया।
बीते शनिवार की रात बागेश्वर जिला अस्पताल के निकट मोबाइल फोन की दुकान में चोरी हुई थी। बुधवार को एसपी रचिता जुयाल ने पुलिस मुख्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने घटनास्थल के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर स्थित प्रतिष्ठानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मुखबिर और पुराने चोरी के मामलों में शामिल लोगों से जानकारी हासिल की।
जांच में सामने आया कि तीन नाबालिग रात सवा दो बजे तक शहर में घूमते हैं। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और मंगलवार को चोरी करने वाले तीनों नाबालिगों को मंडलसेरा झुलापुल के पास से आठ मोबाइल फोन औन अन्य सामान के साथ पकड़ लिया।
किशोरों ने बताया कि उनके पास फोन नहीं थे। इस पर उन्होंने दुकान की रेकी की और रात को हैक्सा ब्लेड से दुकान का ताला काटकर घटना को अंजाम दिया। घटना के मास्टर माइंड 17 वर्षीय किशोर ने पूर्व में भी वाहनों से तेल चुराने आदि की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। शेष दोनों किशोरों की उम्र लगभग 16 वर्ष है। तीनों के खिलाफ जुवनाइल कोर्ट में मामला चलेगा।
खुलासे में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीआर वर्मा, विवेचना अधिकारी एसएसआई खष्टी बिष्ट, एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी, एसआई मीना रावत, कांस्टेबल भुवन बोरा, भगत सिंह पांगती, अशोक पंवार, मनोज कुमार देवड़ी, राजेंद्र कुमार, रवींद्र नाथ, प्रदीप कुमार कोनिया, एसआई एसओजी कुंदन सिंह रौतेला, कांस्टेबल बसंत पंत, हेम चंद्र मठपाल, चंदन राम कोहली, गोविंद सिंह, रेंद्र गोस्वामी, गिरीश बजेली।