फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

Sun, 03 Dec 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ तहसील के एक राजस्व गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व पुलिस के आग्रह पर डीएम अनुराधा पाल ने मामला रेगूलर पुलिस को सौंपा। बैजनाथ थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

बीती 30 जुलाई को एक व्यक्ति ने क्षेत्र के भूपाल सिंह बोरा नामक व्यक्ति पर 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर राजस्व पुलिस को सौंपी। आरोप था कि आरोपी ने चार-पांच महीने पहले भी नाबालिग का शारीरिक शोषण किया था। तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच रेगूलर पुलिस को सौंपने का अनुरोध डीएम से किया। डीएम के आदेश पर बैजनाथ थाने में दर्ज मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच एसआई मीना रावत को सौंपी गई है।
सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें