फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटा मालवाहक ट्रक, चालक गंभीर

Fri, 28 Aug 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कौसानी गरुड़ मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी-गरुड़ मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6:30 बजे एक सामान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर बना एक बड़ा गड्ढा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आज सुबह हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहे ट्रक का पहिया जैसे ही गहरे गड्ढे में पड़ा तो उसका मेन पट्टा टूट गया। पट्टा टूटते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रक सड़क किनारे नाली और खाई की तरफ पलट गया। हादसे के बाद ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें चालक तारा सिंह निवासी सिरकोट बुरी तरह फंस गया। गंभीर रूप से घायल चालक तारा सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने कौसानी-गरुड़ मार्ग की बदहाल स्थिति पर गहरा रोष जताते हुए जिला प्रशासन से सड़कों के गड्ढे तुरंत भरवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें