फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन की जिम्मेदारी सावधानी से निभाएं : डीएम

Sat, 29 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
  जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों  को विधानसभा चुनाव के लिए दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन सावधानी से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रखने, संवेदन और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध  कराने और निर्वाचन से संबधित ऑडिट आपत्तियां 31 अक्तूबर तक पूर्ण करने को कहा है। विधानसभा चुनाव में जिन मतदेय स्थलों में कम मतदान हुआ था,  वहां पर स्वैप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को  जागरूक करने की बात कही।  
विज्ञापन

 विकास भवन में बैठक लेते हुए जिला  निर्वाचन अधिकारी ने देयकों की वसूली, मुख्यमंत्री राहत कोष के चेकों और  अन्य लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से करने, संवेदन और अति  संवेदनशील मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराने और निर्वाचन से संबधित ऑडिट आपत्तियां 31 अक्तूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन अधिकारी  को कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को देखते हुए  दी गई जिम्मेदारियों को सावधानी बरतने और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी  प्रतिदिन उपलब्ध कराने को कहा। प्रभारी अधिकारी वाहन ईंधन को आवश्यकतानुसार वाहनों का अधिग्रहण करने के अलावा निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदेय स्थलों  में बिजली की सुचारू व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। एसएसपी  दिलीप सिंह कुंवर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अर्नगल बयानबाजी करने और  मिथ्या प्रचार करने वालों पर भी ध्यान देने को कहा। बैठक में अपर  जिलाधिकारी इला गिरि, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत विनीत कुमार, एसडीएम  विवेक राय, फिचा राम चौहान, रजा अब्बास, गोपाल राम, सीओ रानीखेत कमल राम, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एनबी जोशी, मनोहर लाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश  जोशी समेत प्रभारी अधिकारी निर्वाचन और तहसीलदार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें