फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से पूर्व सैनिक की मौत

Wed, 25 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में खाई में गिरी अल्टो कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

कपकोट के भयूं-गुलेर मोटर मार्ग में मंगलवार की रात एक ऑल्टो कार खाई में गिरने से पूर्व सैनिक की मौत हो गई। घटना का पता बुधवार सुबह चला। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। शोक में भराड़ी बाजार बंद रहा। 

जानकारी के अनुसार कपकोट के ऐठान गांव निवासी महिपाल सिंह पुत्र धन सिंह (38) मंगलवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदारी में गए थे। रात को जब वह अपनी कार संख्या यूके 02-0497 से लौट रहे थे तो भयूं-गुलेर सड़क में गैस गोदाम के पास कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सुनसान स्थान होने के कारण दुर्घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 सूचना पर कपकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कपकोट के एसओ मदन मोहन जोशी और एसआई पूरन मर्तोलिया ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक महिपाल सिंह सेना से एक माह पहले ही सेवानिवृत्त होकर घर आए थे। उनकी मौत से पत्नी, दो बच्चे और वृद्ध मां सदमे में हैं। पूर्व सैनिक की मौत के शोक में बुधवार को भराड़ी बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी सहित व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें