जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धौलादेवी ब्लॉक में अब हर माह के तीसरे शुक्रवार को संयुक्त विभागीय शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। धौलादेवी की ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे तीसरे शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर अपने कार्य करा सकते हैं। कहा ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे अब उन्हें सुविधा मिल सकेगी।