अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रों ने डीएम अंशुल सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में नगर क्षेत्र में लगातार युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर चिंता जताई। उन्होंने डीएम से युवाओं को नशे से बचाने की अपील की। साथ ही खेल सुविधाएं बढ़ाने की भी मांग की। इसके अलावा छात्रों ने नशे के तस्करों को पकड़ने के लिए डीएम से स्ट्रांग टीम का गठन करने और नशे के विरुद्ध कार्यक्रम चलाने की अपील की। वहीं, डीएम अंशुल सिंह ने छात्रों को जल्द से जल्द उनकी समस्याओं पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान छात्रसंघ महासचिव विशाल सिंह बिष्ट, निशांत पांडे, भास्कर गिरी गोस्वामी, रोहित बोरा और गोविंद रहे।