बागेश्वर। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर राइंका सलानी में नशामुक्त भारत अभियान और जनसेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 4.68 करोड़ रुपये के चेक बांटे गए। बीते वर्षों में राष्ट्रीय कला उत्सव में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली मनीषा परिहार और नीता दोसाद को भी सम्मानित किया गया।
उद्घाटन पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास और डीएम आशीष भटगांई ने किया। उपाध्यक्ष बिष्ट ने सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिले से हेली सेवा की शुरूआत को ऐतिहासिक पल बताया। विधायक दास ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी बताया। जिपं प्रशासक बसंती देव ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया।
डीएम भटगांई ने यूसीसी, नकल विरोधी कानून और भू-कानून के महत्व पर प्रकाश डाला। अधिकारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। तीन दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। तीन जरूरतमंदों को जीवन सहायक उपकरण दिए गए। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रशासक हेमा बिष्ट, इंद्र सिंह फर्स्वाण, सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एसडीएम जितेंद्र वर्मा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद