फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कैडेटों को विपरीत परिस्थितियों में टेंट निर्माण के गुर बताए

Sun, 29 Jun 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में टेंट लगाने के गुर सीखते एनसीसी कैडेट। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में आयोजित 10 दिवसीय एनएसएस शिविर जारी है। शिविर के आठवें दिन कैडेटों को विपरीत परिस्थितियों में टेंट निर्माण के गुर बताए गए।
विज्ञापन

रविवार को नियमित दिनचर्या के साथ शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में कैडेटों को ग्राउंड पर टेंट लगाने की प्रक्रिया, उपकरणों का सही उपयोग, और विपरीत परिस्थितियों में आवास निर्माण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। ड्रिल टेस्ट के दौरान कैडेटों को परेड, मार्चिंग, सलामी, और समूह अनुशासन का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने कैडेटों को शस्त्राभ्यास कराया। इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल सत्येंद्र त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल आलोक कोठियाल, सूबेदार मेजर बिक्रम श्रेष्ठ, लेफ्टिनेंट कमल किशोर, सेकेंड ऑफिसर एमसी जोशी, थर्ड ऑफिसर नेत्र सिंह, सूबेदार भूपाल सिंह, सूबेदार दिगपाल सिंह, सूबेदार देवेंद्र सिंह, सूबेदार कुंवर सिंह, नायब सूबेदार कैलाश रावत, सीएचएम राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें