फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने रैली निकाल कर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

Wed, 22 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जल संरक्षण दिवस पर 77वीं एनसीसी वाहिनी के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा और जीआईसी अल्मोड़ा के कैडेटों ने नगर में रैली निकाल कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद कैडेटों ने नौलों में सफाई अभियान चलाया। वाहिनी के कर्नल अजय जोशी ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन



उन्होंने छात्र-छात्राओं को वर्तमान में पानी की आवश्यकता और संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। इसे अनावश्यक बर्बाद नहीं करना चाहिए। एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने कैडेटों से पानी की बर्बादी रोकने को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा स्वच्छ जल पीना चाहिए। वाहिनी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जेएस रौतेला ने कैडेटों से अपने घरों के आसपास अव्यवस्थित प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और उनकी सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

वक्ताओं ने कहा कि लोगों को नदियों में गंदगी नहीं डालनी चाहिए। नदियों को स्वच्छ रखना चाहिए। इससे पूर्व कैडेटों ने नौलों में सफाई अभियान चलाया और नौले में जगह-जगह पड़ी गंदगी हटाई। कैप्टन देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में निकली रैली में सूबेदार मेजर दीवान सिंह, चंदन सिंह, पुष्कर सिंह, कश्मीर सिंह, हवलदार शमशेर सिंह, पुष्कर, दीपक, नंदन सिंह, जीआर आर्या, रमेश तिवारी, पूरन बिष्ट, हेमा, पूनम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें