फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने सीखे युद्ध कौशल और आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
बागेश्वर के जीआईसी बनलेख में एनसीसी शिविर के समापन पर हथियार का प्रशिक्षण लेते कैडेट। संवाद न्य? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राइंका बनलेख में 81 यूके बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिविर संपन्न हो गया है। शिविर के दौरान कैैडेटों को युद्ध कौशल और आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। शरीर को फिट रखने, अनुशासन का पालन करने और देश प्रेम का जज्बा पैदा करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी के कमांडेंट कर्नल आाशीष भटनागर के निर्देशन में आयोजित शिविर में कैडेटों को ड्रिल, राइफल खोलना व जोड़ना, मैप रीडिंग, आर्मी का इतिहास, सीमा पर लड़ी जाने वाली लड़ाई आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण और जानकारी दी गई। कैडेटों को एकता और अनुशासन का जीवन में महत्व बताया गया। शिविर के समापन के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। शिविर संचालन में कुंदन सिंह कालाकोटी, प्रकाश कालाकोटी, मनमोहन सिंह रावत, हरीश चंद्र सिंह, हेम राज श्रेष्ठा, ट्रेनिंग जेसीओ छत्र बहादुर गुरंग, सूबेदार रविंद्र थापा, बीआर सरन आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें