जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने राजीव नवोदय विद्यालय बहुली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को बच्चों के भोजन और रहने की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों से व्यवस्थाओं के बारेे में पूछने पर पता चला कि इंटर के विज्ञान वर्ग में प्रेक्टिकल करने के लिए लैब की व्यवस्था नहीं है। बरसात के मौसम में कक्षा कक्षों में पानी टपकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को कमरों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
डीएम घिल्डियाल को विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों और हास्टल वार्डन नहीं है। इस मौके पर डीएम ने प्रधानाचार्य को उपनल से नियुक्ति के निर्देश दिए। पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं नहीं है और सर्दी के मौसम में गरम पानी के लिए गीजर की व्यवस्था नहीं है। जो हैं भी वे चालू हालत में नहीं हैं। खेलकूद के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने ने डीएम को बाथरूम की समस्या भी बताई। डीएम ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गौर से सुनकर प्रधानाचार्य को समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कक्षा कक्ष में जाकर बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक टिप्स दिए कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना है ताकि आप अपने भविष्य का निर्णय स्वयं कर सकेें। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य राधेश्याम समेत विद्यालय के अध्यापक तथा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।