बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में बैठक करते फड़ व्यवसाय कल्याण सिमिति। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फड़ व्यवसाय कल्याण समिति ने रविवार को फड़ व्यवसायियों की बैठक में स्वच्छता अभियान में योगदान देने पर जोर दिया। समिति के सदस्यों ने समस्याओं के निदान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रविवार को समिति के अध्यक्ष किशन राम की अध्यक्षता में बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि फड़ समिति ने नगर की स्वच्छता के लिए समय-समय पर अहम योगदान दिया है। बाजार के सभी फड़ व्यवसायियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने ग्राहकों को भी सफाई के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। बैठक में सचिव भीम कुमार, नंदन परिहार, दिवान सिंह, प्रताप रावत, दीपक साह, हरीश सिंह आदि थे।