फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: झाड़ियों में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

Thu, 28 Mar 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती घिरौली गांव में सरयू नदी से सटी झाड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचाया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद अचानक घिरौली गांव के समीप की झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज होने लगी और गहरा धुुआं उठने लगा। आग फैलती हुई गांव की तरफ बढ़ रही थी। ग्रामीण तत्काल एकजुट होकर मौके पर पहुंच और सरयू नदी से पानी एकत्र कर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को काबू किया और बड़ा नुकसान होने से बचाया। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि वनों में आग लगाने वालों पर विभाग नजर रख रहा है। जो भी अराजक तत्व आग लगाते पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें