कौसानी के होटल कारोबारियों का आरोप है कि विभाग वन भूमि से पत्थर खोदने वालों के खिलाफ चालान करता है लेकिन वन भूमि में सड़क का निर्माण कर रहे लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने वन भूमि पर अतिक्रमण कर सड़क का निर्माण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Iवन भूमि पर अतिक्रमण कर सड़क बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय वन मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद ही कोई व्यक्ति अपने होटल और आवास के लिए सड़क का निर्माण कर सकता है।
-सुरेंद्र सिंह नेगी, रेंजर बैजनाथ।I