पिथौरागढ़ को आज से फिर चलेगी केमू की बस
बागेश्वर। पिथौरागढ़ के लिए मंगलवार से केमू की बस का फिर से संचालन होगा। सवारियों के अभाव में बीच में इसे बंद कर दिया गया था। केमू स्टेशन प्रभारी धरणीधर जोशी ने बताया कि इससे पहले पिथौरागढ़ के लिए एक बस सेवा शुरू की गई थी। यात्री न मिलने पर इसे बंद कर दिया गया था। करीब 20 दिन बाद पिथौरागढ़ के लिए फिर से केमू बस का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर दोबारा से पिथौरागढ़ के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। सुबह सात बजे बागेश्वर केमू स्टेशन से बस पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगी। बस गंगोलीहाट होकर पिथौरागढ़ जाएगी। संवाद