फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खेत में गिरे तार में करंट से झुलसी महिला

Wed, 07 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में करंट लगने के बाद भर्ती महिला की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। घास काटने गई महिला को खेत में गिरे बिजली के तार से करंट लग गया। इससे झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनौटी पालड़ी निवासी रमेश सिंह की पत्नी माया देवी (27) बुुधवार को घर के पास खेत में घास काटने गई थी। खेत में बिजली का तार गिरा था। उस पर करंट दौड़ रहा था। काम करते समय महिला का हाथ अचानक बिजली के तार को छूने से महिला को करंट लग गया। इसका पता चलते ही परिजन उसे निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल लाए। डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा ने महिला का उपचार किया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत में सुधार है।
इस घटना पर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह जनौटी ने बताया कि महिला को करंट लगने की सूचना दे दी गई है। उन्होंने ऊर्जा निगम से क्षेत्र में झूलते बिजली के तारों को कसने की मांग की है। यूपीसीएल के ईई मो. अफजाल ने बताया कि जनौटी पालड़ी में तार टूटने की सूचना ग्रामीणों ने फोन पर दी थी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाई में गिरने से युवती घायल, हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर। ग्राम बिलखेत निवासी मदन राम की पुत्री सुमन (19) बुधवार को बकरी चराने के लिए पास के जंगल में गई थी। इसी दौरान जंगल में गिरे पिरुल में पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर वह खाई में गिरकर घायल हो गई। उसके चीखने की आवाज सुनकर साथ में गए अन्य ग्वाले वहां पहुंचे। उन्होंने गांव के अन्य लोगों को भी सूचना दी। ग्रामीणों ने सुमन को खाई से निकाला। बेहोशी की हालत में ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लाए। चिकित्सक डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा ने उसकी जांच की। सुमन के सिर में लगी गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें