फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण को लेकर छात्रों ने किया गागरीगोल में चक्का जाम

Wed, 03 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
चक्‍का जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 महाविद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर राजकीय पीजी कॉलेज के छात्रों ने गागरीगोल में चक्का जाम किया। शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम और महाविद्यालय प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों ने जाम खोला। 
चक्का जाम स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष दीपक खुल्वे ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना हुए नौ साल से ज्यादा समय बीत गया है। प्रदेश सरकार ने आज तक कॉलेज भवन का निर्माण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी नेता अभय नेगी ने कहा कि भवन नहीं होने से कालेज में अध्ययनरत छात्रों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज एक प्राथमिक विद्यालय में चल रहा है। सभा को हिमांशु नेगी, दीपक कंसेरी, हिमांशु खाती, सोनम भाकुनी, पवन नेगी आदि ने संबोधित किया। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट और कॉलेज के  प्राचार्य प्रेम प्रकाश ने आंदोलन स्थल पर आकर छात्रों को बताया कि महाविद्यालय के भवन निर्माण को शासन को लिखा जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर छात्रों ने जाम खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें