फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला पंचायत में नई सरकार की तैयारी, भवन की हालत जर्जर

Sat, 12 Jul 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजों के समय बने भवन में कभी हो सकता है हादसा, छत और दरवाजों की लकड़ियों को दीमक ने किया खोखला
विज्ञापन


बागेश्वर। जिला मुख्यालय में आजादी से पहले बने जिला पंचायत कार्यालय भवन की हालत जर्जर है। पंचायत के लिए नई सरकार बनाने की तैयार में पूरा शासन प्रशासन जुटा हुआ है लेकिन जर्जर भवन की कोई सुध नहीं ले रहा है। भवन की छत और दरवाजों में लगी लकड़ियों को दीमक ने खोखला कर दिया है।
जर्जर भवन में कार्यालय के संचालन में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। जिला पंचायत में इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों के लोग निर्वाचन प्रक्रिया के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके चलते कार्यालय में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में भवन की छत या छत को सहारा दे रही लकड़ी टूटती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। पुरानी शैली के बने इस भवन की छत में टिन हैं जबकि उनके सहारे के लिए लकड़ियों की बल्लियां लगाई गई हैं। जिन पर छत टिकी हुई है। उन लकड़ियों और बल्लियों में दीमक लगने से उनकी हालत जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......कोट-लंबे समय से जिला पंचायत का बोर्ड भंग है। विभाग ने भवन की मरम्मत का आगणन तैयार कर लिया है। नए बोर्ड गठन के बाद भवन की मरम्मत का प्रस्ताव प्राथमिकता से सदन में रखा जाएगा। -अनिल जोशी, एएमए जिला पंचायत बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें