फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी घास से लबालब हुए जंगल

Thu, 10 May 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
पांडुस्थल के बुग्याल में उगी घास का स्वाद लेते लाहुरघाटी के भेंड बकरियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अप्रैल माह में जमकर बारिश होने से पांडुस्थल बुग्याल, बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगलों में मई में ही जुलाई जैसी हरियाली छा गई है। जंगलों में लबालब हरी घास उग आई है। पशुपालक अपने मवेशियों को हरी घास चुगने के लिए जंगल भेजने लग गए हैं।
विज्ञापन


जखेड़ा के प्रधान ईश्वर सिंह परिहार ने बताया कि बारिश से जंगलों में हर तरफ हरियाली छाई हुई है। हरी घास उगने से काश्तकारों की सूखी घास नहीं बिक रही है। वन रेंजर गढ़खेत आरएस रमोला ने बताया कि समय-समय पर बारिश होने से  जंगलों में इस बार अन्य सालों की तुलना में पिरुल काफी कम गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें