फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसूड़ी के बुजुर्ग 16 दिन से लापता

विज्ञापन
लापता राजेंद्र सिंह मेहरा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा। कांडा थाना क्षेत्र के भैसूड़ी निवासी बुजुर्ग 16 दिन से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराकर खोजबीन की मांग की है। पुलिस बुजुर्ग की खोजबीन में जुटी है। मिली जानकारी के भैसूड़ी निवासी राजेंद्र सिंह मेहरा (59) बीते 27 अप्रैल से घर से लापता हैं। उनके पुत्र बलवंत सिंह मेहरा ने 29 अप्रैल को कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता 27 अप्रैल से घर से लापता हैं। पड़ोस में रहने वाली चाची ने कमरा चेक किया तो घर में टेलीविजन खुला हुआ था और उनका फोन भी वहीं पर पड़ा था। काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं लग पाया है। बुजुर्ग पेंट, शर्ट और कपड़े से बने काले रंग के जूते पहने हुए हैं। बुजुर्ग के लापता होने से परिजन खासे परेशान हैं। लॉकडाउन की अवधि में बुजुर्ग के लापता होने से लोग भौचक हैं। कांडा के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पुलिस खोजबीन कर रही है। बुजुर्ग का हुलिया तमाम थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें