फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बजट को सत्तापक्ष ने सराहा, विपक्ष ने निराशा जताई

Wed, 15 Mar 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य सरकार के बजट को सत्तापक्ष ने अब तक का सबसे बेहतरीन बजट करार दिया है तो विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया है। अन्य लोगों की बजट पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बागेश्वर जिले के लिए बजट में विशेष प्रावधान की बात करें तो जिले के लिए अलग से बजट में कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


राज्य सरकार का बजट अब तक का सबसे अच्छा बजट है। बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बजट से पहाड़ी इलाकों में लोगों की आजीविका बढ़ेगी। बजट का असर जल्द धरातल पर दिखाई देगा।
- सुरेश गढि़या विधायक कपकोट

बजट में किसानों की अनदेखी की गई है। किसानों की उन्नति के लिए कोई भी प्रावधान राज्य सरकार के बजट में नहीं किया गया है। पर्यटन, सड़कों के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा पर सरकार के बजट में खामोशी है। महंगाई कम करने के लिए सरकार के बजट में कोई संकल्प देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

- भगवत सिंह डसीला जिलाध्यक्ष कांग्रेस बागेश्वर


राज्य सरकार के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की बात कही गई है, जो सराहनीय है। आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्नीचर की कमी है। भवनों की मरम्मत के लिए कोई बजट नहीं होता है। इस पर सरकार को बजट में प्रावधान करना चाहिए था।
- भगवती जोशी जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता संगठन, बागेश्वर


बजट में स्वरोजगार के जरिये युवाओं को सक्षम बनाने की बात कही गई है। जो सराहनीय है। बजट से युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। विश्वास है कि यह धरातल पर भी दिखाई देगा। सरकार को युवाओं के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह दानू युवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें