बागेश्वर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा।
बागेश्वर, चंपावत के जिला प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री धनीराम वर्मा ने कहा कि 2017 के विधान सभा चुनावों के लिए हर कार्यकर्ता को अभी से तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि चुनावों में बूथ लेवल पर मजबूती से ही पार्टी को सफलता मिलेगी।
उन्होंने हर बूथ स्तर पर शीघ्र ही अभियान चलाने की बात कही। विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल की स्थिति की जानकारी भी ली। वक्ताओं ने कहा कि बसपा ही उत्तराखंड का विकास कर सकती है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को प्रयास करने होंगे।
कई लोगों ने बसपा की सदस्यता भी ली। नए सदस्यों का माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया गया। दीप चंद्र ने संचालन किया। बैठक में एडवोकेट बसंत कुमार, ओमप्रकाश टम्टा, जिला अध्यक्ष सुंदर धौनी, पूर्णानंद, कुंदन लाल, गणेश सिंह, नीरज कुमार आदि थे।