कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटने से संचार व्यवस्था चरमरा गई है। इस परेशानी से बचने के लिए कर्मचारियों ने रविवार रात टॉर्च और कार की रोशनी में केबल जोड़ी।
विज्ञापन
बीएसएनएल के जेटीओ सीएस लोहुमी ने बताया कि करीब चार दिन बाद ही कपकोट की संचार व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। इससे बरसात में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने शासन, प्रशासन से बिजली, पानी, संचार, यातायात सुविधा की शीघ्र बहाली की मांग की है।