भारत संचार निगम की भूमिगत केबल रवाईखाल के बीच कटने से समूचे गरुड़ क्षेत्र में संचार सेवा बाधित रही। संचार सेवा ठप रहने से बैंकों और उपभोक्ताओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संचार सेवा रविवार अपराह्न दुरुस्त हुई।
रवाईखाल के पास बीएसएनएल की भूमिगत केबल शनिवार पूूर्वाहन कट गई थी। विभागीय कर्मी शनिवार दिन भर लाइन में हुए फॉल्ट को खोजतेे रहे। विभागीय कर्मी रविवार को फॉल्ट ढूंढ पाए। संचार सेवा बाधित रहने से बैंकों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के जेटीओ मोहम्मद फराज ने कहा कि विभाग ने लाइन दुरुस्त कर दी है। ब्यूरो