फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामा में एक सप्ताह से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव शामा में एक सप्ताह से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप पड़ी है। लोगों के मोबाइल से नेटवर्क गायब हैं, जिसके चलते लोगों के मोबाइल शोपीस बने हुए हैं। करीब सात दिन बीत गए हैं, लेकिन बीएसएनएल के सिग्नल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

नेटवर्क न होने से लोग घर से बाहर रहने वाले परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। इस क्षेत्र में अन्य कंपनियों के टॉवरों की कमी है। अधिकतर लोग संचार के लिए बीएसएनएल पर निर्भर हैं। नेटवर्क न होने से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी ने बताया कि डीडीहाट के पास वैकुंठधाम में पॉवर प्लांट जल गया है। इस कारण मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही खराबी दूर हो जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें